लखनऊ, जनवरी 10 -- उत्तर प्रदेश एडवोकेट्स स्पोर्ट्स ट्रस्ट (यूपीएएसटी) और उत्तर प्रदेश ज्यूडिशल लॉयंस (यूपीजेएल) के बीच तीन मैचों की श्रृंखला का अंतिम मैच शनिवार को बीकेटी स्थित एसएआर क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। मैच से पूर्व दोनों ही टीमों का स्वागत यूपीएएसटी के डायरेक्टर ऑपरेशन व आयोजन के संयोजक अधिवक्ता वैभव जैन ने किया। यूपीएएसटी एकादश ने टॉस जीत कर यूपीजेएल को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। यूपीजेएएल ने निर्धारित ओवर में आठ विकेट खोकर 190 रन बनाये। सिवेश सिंह ने 16 गेंद में 33 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दी। लेकिन मध्य क्रम में टीम लड़खड़ा गई। सनी कर्दम ने लड़खड़ाती टीम को संभाला और तूफानी बल्लेबाजी की। सनी ने 49 गेंदों में चौके और तीन छक्कों की मदद से 76 रन बनाए। यूपीएएसटी एकादश के गेंदबाज संदीप रावत और केशव राम ने दो-दो विकेट चटकाए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.