अलीगढ़, फरवरी 22 -- लोधा। खेरेश्वर मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि पर्व के दौरान दुकान लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर परिसर में कई चेतावनी बोर्ड लगाए हैं। जिनपर विशेष समुदाय के लोगों का मंदिर में दुकानें लगाना प्रतिबंधित कर दिया है। बताते चलें कि महाशिवरात्रि पर्व पर खेरेश्वर मंदिर परिसर में विशेष समुदाय के युवक द्वारा दुकान लगाई गई थी, जिस पर कुछ हिंदूवादी संगठनों ने आपत्ति जताई थी। विरोध के दौरान संगठनों का कहना था कि धार्मिक आयोजन और मंदिर परिसर में केवल हिंदू समुदाय के लोगों को ही दुकान लगाने की अनुमति दी जानी चाहिए। इस मुद्दे को लेकर मौके पर काफी देर तक बहस और तनाव का माहौल बना रहा था, जिसके बाद पुलिस ने हिंदूवादी संगठनों के तीन कार्यकर्ताओं को शांतिभंग में जेल भेज था। इसी विवाद के बाद मंदिर समिति ने परिसर में ए...