अलीगढ़, फरवरी 17 -- लोधा। रोरावर थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी हेमंत कुमार पुत्र द्वारका प्रसाद सोमवार को बाइक से खेरेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे थे। पूजा-अर्चना के बाद जब वह वापस लौटे तो मंदिर के पास खड़ी बाइक गायब मिली। आसपास काफी तलाश की गई, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पीड़ित ने लोधा थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी हेमंत मावी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जल्द ही बाइक बरामद कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...