कानपुर, फरवरी 4 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) से मान्यता प्राप्त द्वितीय आमंत्रण आनंद राव पाटिल स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इसमें सुपीरियर स्प्रिट्स ने खेरेपति क्लब को 130 रन से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। किदवई नगर स्थित कानपुर साउथ ए मैदान पर खेले गए मैच में सुपीरियर स्प्रिट्स ने 35 ओवर में सात विकेट पर 260 रन बनाए। टीम की ओर से जयप्रकाश गुप्ता ने 121 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। सत्या ने 38 रन व रितेश सिंह ने 31 रन बनाए। गेंदबाजी में मानविक ने तीन विकेट लिया। जवाब में खेरेपति क्लब की पूरी टीम 30.4 ओवर में 130 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से आदित्य ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। गेंदबाजी में नितिन तोमर, निष्कर्ष व जय प्रकाश गुप्ता ने दो-दो विकेट लिया। जय प्रकाश गुप्ता को मैन ऑफ द मैच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.