आगरा, अक्टूबर 2 -- देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान खेरागढ़ में डूंगरवाला के पास उटंगन नदी में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ। गांव कुसियापुर के 11 लोग नदी में डूब गए। हाहाकार मच गया। तीन को कुछ देर बाद बाहर निकाला गया। दो ने आगरा आते-आते दम तोड़ दिया। अन्य की देर रात तक तलाश जारी थी। गुस्साए ग्रामीणों ने खेरागढ़-बसई नवाब मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने भीड़ को बमुश्किल समझाया। घटना दोपहर करीब दो बजे की है। गांव कुसियापुर से दो दर्जन युवक और किशोर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने के लिए ट्रैक्टर से निकले थे। गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर डूंगरवाला के पास उटंगन नदी है। पुलिस प्रशासन ने वहां कोई विसर्जन के लिए घाट नहीं बनाया था। बड़ी प्रतिमा को युवकों ने पुल के ऊपर से विसर्जित किया। छोटी प्रतिमा हाथों में लेकर चैक डैम के पास नदी में विसर्जन करने गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.