गोपालगंज, दिसम्बर 8 -- गोपालगंज। नगर प्रतिनिधि। जिले के विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के खेम मटिहनिया गांव के समीप सोमवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान विश्वंभरपुर गांव निवासी राजेंद्र साह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही विश्वंभरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया। वहीं, स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर उसके चालक को भी पकड़ लिया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि राजेंद्र साह के बेटे की शादी में कुछ रिश्तेदार सोमवार को आने वाले थे। इसी को लेकर वे अपनी स्कूटी से सिपाया ढाला बाजार में मिठाई खरीदने गए थे। खरीदारी कर वे वापस घर लौट रहे थे कि तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी स्कूटी में जोर...