अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। धरातल पर उठने की कोशिश में लगी कांग्रेस पार्टी में स्थानीय स्तर पर खेमेबंदी भी जमकर है। खेमेबंदी के बीच कांग्रेसी मनरेगा बचाओ संग्राम रैली की तैयारियों में जुटे हैं। कांग्रेस के अलग-अलग खेमे रैली में ताकत दिखाएंगे। कांग्रेस संगठन में लंबे समय से एकरूपता, एकता व विश्वास की कमी झलक रही है। कांग्रेस कमेटी के होने वाले कार्यक्रमों में जनपद के आला पदाधिकारियों की गैर मौजूदगी सवाल खड़े करती है। केवल एक गुट व खेमे की मौजदूगी से गुटबाजी को बढ़ावा मिल रहा है। इस बीच एक बार कांग्रेस की 16 फरवरी को अतरौली के 12 नंबर पैंठ पर मनरेगा के तहत रैली प्रस्तावित है। जिसकी तैयारियों में कांग्रेसी लगे हुए हैं। रैली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय व प्रदेश अध्यक्ष अजय र...