रामपुर, जनवरी 31 -- सैदनगर। खेमपुर रसूलपुर गांव के नजदीक शुक्रवार शाम तेंदुआ देखे जाने से सनसनी फैल गई। कुछ देर के बाद धार्मिक स्थलों और व्हाट्सएप ग्रुपों पर होशियार रहने का अलाउंस होने लगा। ग्रामीण तेंदुए के खौफ में पूरी रात जागते रहे। दिन निकलने पर लोग खेतों की ओर जाने से भी कतरा रहे हैं। अजीमनगर थाना क्षेत्र के खेमपुर इमरती और स्वार के रसूलपुर गांव में तेंदुए दिखाई देने के बाद सनसनी फैल गई। शुक्रवार शाम करीब सात बजे तेंदुआ रसूलपुर की पुलिया से खेमपुर मझरा चांद गांव की और चहलकदमी कर रहा था। तेंदुए को जाता देख मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया। कुछ देर के बाद पूरे क्षेत्र में तेंदुए की खबर फैल गई। खेमपुर में धार्मिक स्थलों से अलाउंस होते ही लोगों में खौफ हो गया। व्हाट्सएप ग्रुपों पर तेंदुआ खेमपुर की ओर आने की बात कहीं जाने लगी। जगह-जगह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.