रामपुर, जनवरी 31 -- सैदनगर। खेमपुर इमरती में तीन दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शनिवार को शुभारंभ हो गया। टूर्नामेंट में आसपास की एक दर्जन टीमें हिस्सा ले रही हैं। वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ समाजसेवी मोहम्मद रफी ने फीता काटकर किया। वॉलीबॉल टूर्नामेंट में इमरती, खेमपुर मझरा के अलावा आसपास की कई टीमें हिस्सा ले रही हैं। रात्रि में होने वाले टूर्नामेंट के लिए रोशनी की व्यवस्था की गई है। टूर्नामेंट हजरत गाजी शाह मियां दरगाह के करीब खाली पड़ी भूमि में कराया जा रहा है। टूर्नामेंट शुभारंभ के मौके पर समाजसेवी मोहम्मद रफी, फरमान अली, जाविर अली, अरशद अली, इमरान, वसीम, नदीम, आदि तमाम खिलाड़ी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.