बाराबंकी, नवम्बर 26 -- दरियाबाद। थाना क्षेत्र के गंगौली गांव निवासी संजू रावत के खेत में सोलर पैनल व बैटरी लगी थी। मंगलवार रात चोरों ने उसे खोलकर चुरा लिया। पैनल व बैटरी के लेकर जा रहे चोरों की भनक खेत मालिक को लगी। उसने शोर मचाया और ग्रामीणों की मदद से दो लोगों को पकड़ लिया। दो चोर भागने में कामयाब हो गए। बतातें हैं कि चोरों की धुनाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच चोरी के सामान की बरामदगी की और दो चोर सफदरगंज थाने के बिरौली गांव के रामकुमार व रोहित को पकड़ कर थाने ले आई। दो आरोपी शंकर व अशोक फरार हो गए। पुलिस ने चारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज सोनकर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...