भागलपुर, दिसम्बर 26 -- रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर में एनएच 31 पर टावर चौक के पास गुरुवार की शाम हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान पिंटू कुमार (21), पिता जवाहर यादव, निवासी भवानीपुर के रूप में हुई है। घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। परिजनों के अनुसार, पिंटू कुमार अपने दियारा क्षेत्र के खेत में खाद छिड़काव का काम करने के बाद पैदल घर लौट रहा था। पहले से घात लगाए बदमाशों ने टावर चौक के पास उस पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने उसके सिर में चार गोलियां मारीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटनास्थल से चार खाली खोखे बरामद किए गए, जिन्हें परिजनों ने पुलिस को सौंप दिया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था और अविवाहित था। उसके परिवार में एक बड़ी बहन और छोटा भाई सिंटू कुमार है, जो बाहर रहकर कमाई करता ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.