हमीरपुर, फरवरी 21 -- सरीला, संवाददाता। जलालपुर थानाक्षेत्र के रिरुआ बुजुर्ग गांव में खेत से घर लौट रहे युवक और उसकी मां के साथ गांव के चार लोगों ने मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम रिरुआ बुजुर्ग निवासी दिलीप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 20 फरवरी की शाम करीब चार बजे अपनी मां लक्ष्मी के साथ खेतों से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में गांव के नरेंद्र, आशिक, रामजीवन व श्यामबाबू ने उन्हें रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां के साथ भी अभद्रता करते हुए मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर मारपीट व दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज हुआ है। थाना प्रभारी रवि...