हरिद्वार, फरवरी 11 -- हरिद्वार में बुधवार सुबह वन प्रभाग की हरिद्वार रेंज स्थित बिशनपुर कुण्डी गांव के पास 65 वर्षीय बुजुर्ग ग्रामीण पर हाथी ने हमला कर दिया। ग्रामीण अपने खेत से लौट रहा था। इसी दौरान उसके सामने हाथी आ धमका। उसने ग्रामीण को उठाकर पटक दिया। हादसे में बुजुर्ग के दोनों पैर टूट गए। घटना की सूचना मिलते ही रेंज अधिकारी शीशपाल सिंह वनकर्मियों के साथ मौके पर पंहुचे। घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। उधर, मंगलवार रात हरिद्वार के राजा गार्डन कॉलोनी में एक स्कूटी सवार युवक हाथियों को देखकर घबरा गया। वह बिजली के खंभे से जा टकराया। हरिद्वार के मिस्सरपुर, जगजीतपुर, जियापोता व जमालपुर में जंगली हाथियों की आवाजाही बनी हुई है। बुधवार सुबह बिशनपुर कुंडी गांव के पास एक बुज...