कानपुर, फरवरी 21 -- महाराजपुर में तीन दिन पहले बाइक से खेत में खाद डालने गये युवक के लापता होने के बाद शनिवार को वह घटनास्थल से करीब 60 मीटर दूर जंगल में रस्सी से बंधा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि युवक अभी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। महाराजपुर के सुबंशीखेड़ा निवासी 27 वर्षीय दीपक बीती 17 फरवरी की दोपहर घर से बाइक से खाद की बोरी लेकर खेत गया था। लेकिन लौटा नहीं। वहीं उसकी बाइक खेत पर ही खड़ी थी। जिस पर परिजनों ने महाराजपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार को युवक अपने खेत से करीब साठ मीटर आगे एक जंगल में रस्सी से बंधा पड़ा मिला। ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि युवक अभी कुछ बो...