बागपत, सितम्बर 12 -- मलकपुर गांव में खेत से ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहे किसान पर तीन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया, जिसमें किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मलकपुर के रहने वाले निखिल ने बताया कि वह अपने खेत से ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में तीन युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और उस पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया,जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। बताया कि आरोपियों ने रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया है। पड़ित ने सागर,अक्षय व वंश निवासीगण मलकपुर को नामजद करते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.