सहारनपुर, जनवरी 30 -- फतेहपुर थाना क्षेत्र में खेत से ट्यूबवेल की केबल काटकर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कमालपुर गांव निवासी नकुलपाल पुत्र जगन्नाथ ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनका खेत जंगल कमालपुर-कलसिया रोड पर स्थित है। खेत में लगे ट्यूबवेल से 29 और 30 जनवरी की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने केबल काटकर चोरी कर ली। पीड़ित के अनुसार, चोर रात के समय खेत में पहुंचे और ट्यूबवेल से केबल काटकर फरार हो गए। सुबह खेत पर पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। तहरीर में यह भी बताया गया है कि इससे पहले भी उनके खेत पर चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे किसान काफी परेशान है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दु...