बागपत, जुलाई 18 -- खेत से घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला किया गया। जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। मीतली गांव निवासी रोहित ने बताया कि दोपहर के समय वह अपने खेतों से वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह एक किसान के खेत के पास पहुंचा, तो गन्ने के खेत से विश्वास उर्फ कल्लू, रिंकू और अंकित निकलकर बहार आए। इसके बाद उन्होंने उसका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौच करने लगे। उसने विरोध किया, तो लाठी-डंड़ों व धारदार हथियार से हमलाकर उसे घायल कर दिया। वह शौर मचाता हुआ भागा, तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंचने के बाद रोहित ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिजन घायल रोहित को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.