बुलंदशहर, फरवरी 13 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिंगरावठी में खेत से घर लौट रहे एक किसान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम चिंगरावठी निवासी राजकुमार सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह अपने खेत से कार्य समाप्त कर घर वापस लौट रहा था। आरोप है कि गांव स्थित मंदिर के पास पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर चिंगरावठी निवासी धर्मेंद्र, गौरव, रेखा...