गढ़वा, जुलाई 22 -- गढ़वा। सदर थानांतर्गत दुबे मरहठिया गांव निवासी सुखबीर उरांव का पुत्र अमिरका उरांव मंगलवार को सांप काटने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिजनों ने बताया कि अमिरका अपने घर से खेत में धान का बिहन पहुंचाकर घर आ रहा था। उसी क्रम में रास्ते में ही सांप ने उसे काट लिया। इसके बाद परिजनों ने उसे सदर में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...