गाजीपुर, मार्च 28 -- दिलदारनगर। उसिया गांव के किसानों ने गुरुवार को उपखंड अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जर्जर हाईटेंशन तार बदलने का मांग किया। किसान सहाबुद्दीन खां, सरफुद्दीन,अरशद ,जावेद ने बताया कि बाईपास मार्ग पर उसिया मौजा में खेत है। खेत से ही हाईटेंशन तार गया है जो जर्जर हो चुका है। हर वर्ष तार टूटने से अगलगी की घटना से फसल जल जाती है। कई बार इसकी सूचना दी गई लेकिन आज तक तार नहीं बदला गया। गुरुवार को भी चिंगारी निकलने से आग लगी लेकिन समय रहते उसे बुझा दिया गया जिससे बड़ा नुकसान नहीं हो सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.