बहराइच, फरवरी 4 -- बहराइच, संवाददाता। एक महिला रविवार को खेत से आ रही थी। इसी दौरान हमलावरों ने हमला कर मारपीट की । घायल महिला को थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को सीएचसी चरदा भेजा। घायल के सिर में चोट होने पर उसे भर्ती कर इलाज चल रहा है। रूपईडीहा थाने के चितरहिया गांव निवासनी मीरा देवी पत्नी परदेशी को रविवार को गांव का ही राजेश कुमार पुत्र मैकू लाल, उसकी पत्नी सरिता गाली गलौज कर रहे थे। मीरा ने विरोध किया। वह खेत चली गई। खेत से आते समय लल्लू, बाउर, मलखान सोनकर, ओमकार आदि ने हमला कर मीरा देवी को घायल कर दिया। परिजन उसे थाने लाए।पुलिस ने मेडिकल को सीएचसी चरदा भेजा। सिर में चोट होने पर उसे भर्ती कर इलाज चल रहा है। इस मामले में आधा दर्जन को नामजद कर केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.