एटा, नवम्बर 10 -- खेत से आते समय कुत्ता ने काट लिया। शिकायत करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी दी है। मामले में पीड़ित ने आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना मलावन के गांव कंगरौल निवासी प्रवेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सात नवंबर की सुबह खेत से घर लौट रहे थे। गांव के ही सोवरन, सोपाली का पालतू कुत्ता है। इसे खुला छोड़ देते हैं। खेत से आते समय कुत्ता ने काट लिया। बताया कि कुत्ते ने पहले भी गांव में कई लोगों को काट चुका है। शिकायत करने दोनों के पास पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने गाली गलौज शुरु करते हुए झगड़ने लगे। जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। पीड़त ने थाना मलावन में जाकर शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.