संभल, जनवरी 11 -- क्षेत्र के गांव सैंजना मुस्लिम में शनिवार सुबह हाईटेंशन लाइन टूटने से किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान भूरे सिंह (55) पुत्र रूपराम के रूप में हुई। घटना से मृतक के परिजनों और क्षेत्रवासियों में आक्रोश फैल गया है, जबकि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भूरे सिंह रोजाना की तरह अपने खेतों की रखवाली के लिए झोपड़ी नुमा मचान पर रात बिताते थे। शनिवार सुबह अचानक खेत के चारों ओर लगी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया और चिंगारी उठने लगी, जैसे ही किसान उस तरफ गया, वह तार की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तार कई दिन से खराब हालत में पड़ा था, लेकिन विद्युत विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। क्राइम इंस...