प्रयागराज, अप्रैल 4 -- प्रयागराज। एयरपोर्ट इलाके में युवक खेत की सिंचाई कर रहा था। इस दौरान युवक के बड़े भाई ने खेत की सिंचाई को लेकर मना किया। इसका विरोध करने पर युवक की पिटाई कर दी गई। पीड़ित ने आरोपित के खिलाफ एयरपोर्ट थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एयरपोर्ट के बिसौना गांव के निवासी जहीर अब्बास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पीड़ित खेत की सिंचाई कर रहा था। आरोप है कि पीड़ित भाई शोयब अब्बास रिजवी उर्फ शेबू ने खेत में सिंचाई करने से मना किया। जब पीड़ित ने सिंचाई न करने की बात पूछी तो आरोपित ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। एयपोर्ट पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.