सोनभद्र, फरवरी 3 -- डोभी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के कछवन ग्राम में सोमवार को खेत में सिंचाई कर रहे 60 वर्षीय वृद्ध किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खेत में शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कछवन ग्राम उत्तर का पूरा निवासी लालजी राजभर (60) पुत्र बेचन राजभर सोमवार की सुबह गांव से दूर अपने खेत में गेहूं की सिंचाई करने के लिए निकले थे। शाम तक घर न लौटने पर उनकी पत्नी तिलरा देवी उन्हें खोजते हुए खेत पहुंची, जहां लालजी राजभर खेत में अचेत अवस्था में पड़े मिले। यह दृश्य देख पत्नी के होश उड़ गए। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस की मदद से लालजी राजभर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरीबारी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्ह...