देवरिया, दिसम्बर 21 -- एकौना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के बहोरा दलपत में खेत की सिंचाई करने गए एक मजदूर की शनिवार को मौत हो गई। मजदूर की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एकौना थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर के रहने वाले हंस प्रसाद (42) पुत्र स्व.राजकुमार मजदूर थे और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बहोरा दलपत गांव के रहने वाले एक व्यक्ति के खेत में संचाई करने के लिए शनिवार को गए थे। शाम को अचानक वह खेत में ही गिर गए। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी सांवली देवी दहाड़ मारकर रोने लगी। वह रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...