बांदा, दिसम्बर 16 -- बांदा, संवाददाता। सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। खेत में सिंचाई करने गए किसान को सर्दी ने जकड़ लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गिरवां थाना क्षेत्र के स्योढा गांव निवासी रामसागर ने बताया कि उनके बड़े भाई 53वर्षीय कमलेश पुत्र कृष्णगोपाल किसानी करते थे। वह सोमवार की रात अन्ना मवेशियो से फसल बचाने के लिए खेत की रखवाली करने गए थे वहीं खेत में गेहूं की फसल सींच रहे थे। तभी उन्हें सर्दी ने अपनी चपेट में ले लिया। वह कंपकंपाते हुए घर पहुंचे। इलाज के अस्पताल जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। कमलेश के पास नौ बीघा जमीन है। इसके अलावा वह बटाई का भी खेत लेता था।वह फसल सीचने गया था। तभी सर्दी ने उसे जकड़ लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी शीला के अलावा चार बेटी छोड़ गया है। ...