पिथौरागढ़, अगस्त 30 -- पिथौरागढ़। जनपद के भटेड़ी निवासी एक बुजुर्ग को सांप ने डस लिया। जानकारी के अनुसार 51 वर्षीय गणेश दत्त पन्त अपने घर के नजदीकी खेत से सब्जी तोड़ रहे थे। तभी एकाएक सांप ने उन्हें डस लिया। आनन-फानन में परिजन मरीज को बीडी पांडे जिला अस्पताल लेकर आये। यहां मरीज का उपचार चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार गणेश की तबीयत खतरे से बाहर है। ------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.