सीवान, जनवरी 20 -- भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में खेत में शौच जाने को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों ने एक - दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। इस मामले में दिलीप कुमार के आवेदन पर थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। इसमें उसने गांव के हीं विकास पाठक, बंटी पाठक, अनुप पाठक व गुड्डू पाठक को आरोपित किया है। इसमें उसने कहा है कि इनलोगों के खेत में शौच करने गया था। इससे नाराज होकर इनलोगों ने मेरे साथ मारपीट की। उसने सभी पर लाठी - डंडा से मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष के अनिल पाठक की पत्नी मीरा देवी के आवेदन पर सुदामा प्रसाद, दिलीप कुमार, कंचन कुमार सहित छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। इसमें उसने सभी पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.