पीलीभीत, दिसम्बर 8 -- पूरनपुर। खेत में गन्ने की छिलाई कर रहे लोगों में उस समय खलबली मच गई जब अचानक उनके सामने विशालकाय अजगर आ गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू किया। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव गढा कलां में सेहरामऊ के रहने वाले प्रदीप मिश्रा के खेत में सोमवार को लोग गन्ने की छिलाई कर रहे थे। इसी दौरान उनके सामने एक विशाल अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखकर लोग वहां से भाग गए और मामले की जानकारी खेत स्वामी को दी। खेत स्वामी की सूचना पर खुटार वन क्षेत्र की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को रेस्क्यू किया। इसके बाद कहीं जाकर लोग खेत पर पहुंच सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.