औरैया, दिसम्बर 6 -- ग्राम महाराजपुर निवासी तुलाराम ने कोतवाली में तहरीर दी है कि 9 अगस्त को सुबह 7 बजे खेत में सिंचाई के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि विपक्षी पक्ष के कुछ लोग पहुंचे और पानी को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। शोर सुनकर आए परिवार के सदस्य, बेटी आराधना और पुत्र अमित प्रताप को भी पीटा गया। घटना में बेटी के गर्दन व ठोड़ी पर चोटें आईं, जबकि पिता और पुत्र को अंदरूनी चोटें लगीं। कोतवाल प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर वीरेन्द्र, गौरव और मनोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...