बदायूं, फरवरी 15 -- बदायूं, संवाददाता। खेत में लगे प्रतिबंध ब्लेड वाले तारों फंसकर बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक को परिवार के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। मामला उसहैत थाना क्षेत्र के शिंभू नगला गांव का है। थाना क्षेत्र के गढ़िया चौरा गांव के रहने वाले बाइक सवार विपिन शर्मा अपनी बाइक से किसी काम से कच्चे रास्ते होकर शिंभू नगला गांव जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वह गोवंशों की रखवाली के लिए किसानों द्वारा लगाए गए कटीले प्रतिबंध ब्लेड वाले तारों में फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया और बाद में घर भेज दिया गया। बताया गया है कि किसानों ने गोवंशों से अपनी फसलों को बचाने के ल...