फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 8 -- नवाबगंज। नवादा गांव में करनपुर-जसमई मार्ग पर खेतों में लगे तीन निजी ट्रांसफार्मरों को तोड़कर अज्ञात चोरों ने तेल चोरी कर लिया। इस वारदात से किसानों को लगभग 18 हजार रुपए का सामूहिक नुकसान हुआ है। नवादा निवासी अमित पाल का खेत करनपुर-जसमई मार्ग पर है, जहां उनकी निजी सबमर्सिबल लगी है। शनिवार रात किसी समय अज्ञात चोरों ने उनके ट्रांसफार्मर को तोड़ दिया और उसमें भरा तेल चोरी कर लिया। अमित पाल की सबमर्सिबल से कुछ ही दूरी पर गांव के बंटू श्रीवास्तव और ग्यासिंह पाल के ट्रांसफार्मर भी लगे थे, चोरों ने उन्हें भी निशाना बनाया और तेल पार कर दिया। पीड़ित अमित पाल ने बताया कि इस चोरी से तीनों ट्रांसफार्मरों को मिलाकर लगभग 18 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। रविवार को अमित पाल ने थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर दी...