बलरामपुर, फरवरी 22 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। बनकटवा रेंज अंतर्गत लैबुडवा गांव के समीप रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गन्ने के खेत से अचानक एक तेंदुआ बाहर निकल आया। बताया जाता है कि रविवार सुबह लगभग 10 बजे किसान गन्ने की कटाई में जुटे थे। इसी दौरान खेत के भीतर छिपा तेंदुआ बाहर निकलकर भागने लगा, लेकिन खेत की घेराबंदी के लिए लगाए गए तार में बुरी तरह फंस गया। तेंदुए के फंसते ही वहां मौजूद किसानों में हड़कंप मच गया। किसी अनहोनी की आशंका से लोग इधर-उधर भागने लगे। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में तेंदुए की आवाजाही की खबरें मिल रही थीं, जिससे ग्रामीणों में पहले...