मेरठ, फरवरी 1 -- सरधना। मिलक गांव में कुछ लोग किसानों के खेत में जबरन रास्ता बनवा रहे हैं जिससे उनके खेत कम हो रहे हैं। पीड़ित किसानों ने एसडीएम से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। तहसील क्षेत्र के मिलक गांव निवासी अर्जुन सिंह पुत्र राम सिंह व मांगेराम पुत्र रामचंद्र किसान हैं। पीड़ितों ने एसडीएम से शिकायत करते हुए बताया कि उनके गांव में नवीन शीतल माता मंदिर से श्मशान घाट तक रास्ता बनाया जा रहा है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग जबरन उनके खेत में रास्ता बनवा रहे हैं जिससे उनकी भूमि कम हो रही है। पीड़ितों ने एसडीएम से जमीन की पैमाइश कराने और उनकी भूमि पूरी कराने की मांग की है। एसडीएम ने उनको जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.