औरंगाबाद, दिसम्बर 18 -- गोह प्रखंड के बंदेया थाना क्षेत्र स्थित बंदेया गांव में खेत में रखे धान के बोझे में आग लगने से लाखों रुपये मूल्य का धान जलकर राख हो गया। पीड़ित किसान राघवेंद्र धारी भारद्वाज उर्फ बबलू सिंह ने इस संबंध में थाना और एसडीपीओ, दाउदनगर को सूचना दी है। किसान ने बताया कि करीब साढ़े छह बीघा खेत की धान की फसल बोझे के रूप में रखी थी, जिसे असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाए जाने की आशंका है। आग लगने की जानकारी रात में मिली लेकिन डर के कारण वे घर से बाहर नहीं निकल सके, जिससे पूरी फसल जलकर राख हो गई। उन्होंने बताया कि उनके खेत में गांव के मनोज पासवान ने धान की खेती की थी। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है और आवेदन मिलने पर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...