बेगुसराय, फरवरी 13 -- बलिया, एक संवाददाता। गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को स्थानीय पुलिस ने बडी बलिया के कोला बहियार से खेत में छुपा कर रखी देसी शराब बरामद की। थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि प्लास्टिक एवं टिन के डब्बा में करीब 500 लीटर शराब बनाने को लेकर कच्चा माल बरामद किया गया जिसे स्थल पर ही विनष्ट कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब कारोबार से जुड़े व्यक्ति की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि नशे के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस गंभीर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...