हाथरस, दिसम्बर 22 -- हाथरस। सहपऊ ब्लाक की ग्राम पंचायत महरारा के माजरा नवलपुर में एक किसान की बाजारे की करब में आग लगा दी। किसान ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। विजयपाल यादव पुत्र रामजी लाल यादव ने अपने खेत पर ही बाजारे की करब रखी है। गांव के ही दो लोगों ने दुश्मनी के कारण करब में आग लगा दी। इससे उनका हजारों रुपये का नुकसान हो गया। विजयपाल ने जब गांव के लोगों का विरोध किया तो विजयपाल के साथ मारपीट कर डाली। किसान ने थाना सहपऊ में शिकायत की तो पुलिस ने पीडित पक्ष का भी शांति भंग में चालान कर दिया। अब आग लगाने वाले गांव के दोनों लोग जान से मारने की धमकी दे रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.