फिरोजाबाद, जनवरी 6 -- थाना मक्खनपुर क्षेत्र के घुनपई में शराब के ठेके के समीप एक खेत में मंगलवार को युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। जिला औरैया निवासी 25 वर्षीय ओपीराज पुत्र मनोज घुनपई में अपनी बुआ के यहां आया था। उसका शव मंगलवार को घुनपई क्षेत्र में शराब के ठेके के समीप एक खेत मे पड़ा मिला। शव को देखकर वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। शव के बारे में पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से शव के बारे में पूछताछ की। पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी लेकर आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...