लखीमपुरखीरी, फरवरी 10 -- निघासन के बम्हनपुर में सोमवार सुबह खेत पहुंचे सुरजी पुरवा गांव के एक व्यक्ति को अपने सरसों के खेत में तेंदुए का शावक दिखा। इससे घबराकर वह वापस गांव लौट गया। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने तेंदुए की जगह फिशिंग कैट का शावक होने की बात कही और उसे पकड़कर ले गए। दक्षिण निघासन वन रेंज के दौलतापुर के सुरजीपुरवा गांव निवासी सुरेश कुमार को सोमवार सुबह आठ बजे गांव के पूरब जबदा ताल के पास मिश्रीलाल भार्गव के लाही के खेत में तेंदुए का एक शावक दिखाई दिया। खेत की मेड़ पर बैठे शावक को देख घबराया सुरेश उल्टे पांव गांव लौट गया। गांव के पास खेत में तेंदुए का शावक होने की सूचना पाकर गांववाले दहशत में आ गए। गांव से तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे और निघासन रेंज के वनकर्मियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वनरक्षक सरताज अली, चंद्रशेखर, राजेश भा...