बस्ती, जून 9 -- बस्ती, हिटी। थानाक्षेत्र के पड़री से सिरसिया मार्ग पर एक खेत में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और थाने ले आई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस सोशल मीडिया सहित अन्य संसाधनों से उसकी खोजबीन की जा रही है। पुलिस के अनुसार युवक मुस्लिम समुदाय का बताया जा रहा है। एएसपी ओपी सिंह, सीओ स्वर्णिमा सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे के साथ फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। खून बह रहा था। हाथ में भी चोट लगी है। मृतक ने काला बनियान एवं काला पेंट पहना था। उम्र करीब 25 वर्ष आंकी जा रही है। सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि लोगों से पूछताछ किया जा रहा है। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...