भदोही, दिसम्बर 29 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के माधोरामपुर दलित बस्ती के पास सोमवार सुबह झाड़ी स्थित खेत में नवजात का शव मिला। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव के कुछ बच्चे सोमवार की सुबह उक्त खेत की ओर पतंग उड़ाने गए थे। इसी दौरान नवजात का शव दिखाई दिया। बच्चों के जानकारी देने पर गांव की महिलाएं और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद गांव के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर गोपीगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि सामाजिक भय या लोकलाज के चलते किसी ने रात के अंधेरे में नवजात शिशु के शव को झाड़ियों में फेंक दिया होगा। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट...