उन्नाव, नवम्बर 18 -- गंजमुरादाबाद, संवाददाता। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम 55 वर्षीय महिला के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। गांव के बाहर खेत में महिला पर हमला किया गया। आरोपी ने छाती, गर्दन और हाथ में बुरी तरह काटकर घायल कर दिया। पीड़िता के अनुसार, शाम करीब सात बजे एक युवक खेत में घुसा और उसे पकड़ लिया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके गले पर हाथ रखकर छाती और हाथ में काटा। महिला ने खुद को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने उस पर कोई नशीला पदार्थ डाल दिया जिससे वह अचेत हो गई। इस अवस्था में आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर पीड़िता मिट्टी से सनी और घायल अवस्था में घर पहुंची और पति को घटना की जानकारी दी। परिजन और ग्रामीण लाठी लेकर आरोपी की तलाश में निकले, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। गंजमुरादाबाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.