उन्नाव, दिसम्बर 5 -- बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के श्रीराम पुत्र राजाराम ने उससे खेत में छेड़छाड़ की। आरोपित का भाई रुपए लेकर मामले को रफादफा करने का दबाव बना रहा है। पीड़िता का पति विदेश में नौकरी करता है। थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि प्रार्थना पत्र पर केस कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...