बिहारशरीफ, जनवरी 20 -- नूरसराय, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सरदार बिगहा गांव में खेत में काम पर कर रही महिला पर वनसुअरों ने हमला कर दिया। जख्मी रेणु देवी का इलाज अस्पताल में कराया गया है। उनके पैर में गहरा जख्म हो गया है। किसान धनंजय कुमार व जगेशर कुमार ने बताया कि महिला खेत की आरी पर बैठक भिंडी रोपाई का काम कर रही थी। तभी वनसुअरों के झुंड ने उनपर हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। किसानों ने कहा कि वनसुअसरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। पहले रात में आते थे, अब दिन में ही घूमते रहते हैं। आलू व हरी सब्जियों के पौधे बर्बाद कर देते हैं। उन्होंने प्रशासन से इसका उपाय करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.