सीतापुर, फरवरी 5 -- सीतापुर, संवाददाता। खेत चराने से मना करने पर एक महिला पर गांव की ही तीन महिलाओं सहित चार लोगों ने लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। हमले में पीड़िता बुरी तरह घायल हो गई। उसने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मिश्रिख के महोलिया मजरा भिखनापुर गांव निवासी रज्जो ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके खेत में कुछ लोग मवेशी चरा रहे थे। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो गांव निवासी आरोपी जयराम, रेखा, रागिनी, शांति ने गालियां देते हुए लाठी-डंडों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। हमले में पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव के लोगों ने बचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए।पीड़िता ने उक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस बोली कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...