बलिया, नवम्बर 26 -- बांसडीह। इलाके के जितौरा गांव में बुधवार को खेत में भैंस घुसने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने हमला कर वृद्ध 60 वर्षीय बब्बन पांडेय तथा उनका पुत्र 35 वर्षीय संतोष घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने लेकर चली आयी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि बब्बन धान काट रहे थे। इसी बीच एक व्यक्ति की भैंस खेत में घुसकर फसल नुकसान करने लगी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...