रुडकी, फरवरी 15 -- कलियर पुलिस को बेडपुर मार्ग पर स्थित खेत में एक वृद्ध महिला बेसुध हालत में पड़ी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती चलाया। रविवार को कलियर पुलिस को सूचना मिली कि इमलीखेड़ा-बेड़पुर मार्ग पर एक गन्ने के खेत में एक वृद्ध महिला बेसुध हालत में है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने मौके पर पहुंचकर पाया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है। इस दौरान टीम ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि महिला का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला के परिजनों की तलाश की जा रही है। इस दौरान थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार, एसएसआई सुनील पंत, इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली, धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान, एसआई विशाखा असवाल, आबिद अली और नीरज राणा सहित अ...