मोतिहारी, जनवरी 27 -- हरसिद्धि, एक संवाददाता। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या सात स्थित बड़ा हरपुर गांव में 26 जनवरी को विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के रामचंद्र प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र उमेश प्रसाद के रूप में की गई है। घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पत्नी रंजीता देवी ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने अपने खेत में आलू और मक्का की फसल की सुरक्षा के लिए चारों मेड़ों पर अवैध रूप से बिजली प्रवाहित तार बिछा रखा था। उसी रास्ते से गुजरने के दौरान उमेश प्रसाद करंट की चपेट में आ गए। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही हरसिद्धि थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया । पो...