समस्तीपुर, अप्रैल 18 -- पूसा। पूसा के मोरसंड पंचायत स्थित एक मक्के के खेत से एक नवजात बच्चे को पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने बच्चे की बेहतर परवरिश के लिए चाईल्ड हेल्प लाईन को सौंप दिया है। बच्चा मिलने की खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पूसा पुलिस ने एक महिला से उस बच्चे को बरामद किया है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि बीते 15 अप्रैल को सुखिया देवी नामक एक महिला ने बच्चा मिलने की जानकारी दी। उसने बताया कि उसके मक्का के खेत में बच्चा बीते 8 अप्रैल को मिला था। जिसे ईलाज के लिए एक नर्स के यहां रखा गया। बच्चे को बरामद कर चाईल्ड हेल्प लाईन को सौंप दिया गया है। अब वह महिला फिर से उस बच्चे की मांग कर रही है। पुलिस के अनुसार बच्चा लड़का बताया गया है। इधर इस नवजात बच्चा का मक्के के खेत से मिलना चर्चा...